{"_id":"5fb78b5e8ebc3eefb700bf59","slug":"in-varanasi-the-sp-state-president-targeted-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- 4 साल में नहीं दिखाई दिया गुजरात मॉडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- 4 साल में नहीं दिखाई दिया गुजरात मॉडल
Fri, 20 Nov 2020 02:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
मंचासीन सपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि चार साल में तथाकथित गुजरात का मॉडल धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। निजीकरण करके पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बेरोजगारी पैदा करके गरीबी बढ़ाई जा रही है। भाजपा जो कहती है वह करती नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा झूठ बोलती है महंगाई खत्म करने का वादा किया लेकिन आज तक महंगाई खत्म नहीं हुई। कमाने वाला भी परेशान, खाने वाला भी परेशान हैं। किसान, नौजवान, जनता सब परेशान हैं। भारत नर्सरी मंडुवाडीह में पत्रकारों से कहा कि एक सवाल के जवाब में कहा कि 2012 में जिस प्रकार सपा ने अकेले चुनाव लड़ा था और सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
उसी प्रकार आगे भी पार्टी अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी एमएलसी चुनाव की समीक्षा करने काशी पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि पूरे प्रदेश कि सड़कें जर्जर हैं। विकास केवल एक छलावा है। शिवपाल यादव को साथ लाने के सवाल पर कहा यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जिला एवं महानगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, मनोज राय धूपचंडी, रामकिशुन यादव आदि मौजूद रहे।