फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Varanasi on the occasion of Panchdeepotsav the house-courtyard lit up on Chhoti Deepawali

वाराणसी में पंचदीपोत्सव: छोटी दीपावली पर रोशन हुआ घर-आंगन, जले खुशियों के दीप 

Thu, 04 Nov 2021 12:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 12:01 AM IST
सार

नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर काशी दीपमालिकाओं से खिल उठी। घरों के मुख्य द्वार, गलियां, चौराहे और गंगा घाट पर यम के दीप जलाए गए। इसके साथ ही रंग-बिरंगी झालरों की रौशनी से शहर की इमारतें भी झिलमिला उठीं।

विज्ञापन
In Varanasi on the occasion of Panchdeepotsav the house-courtyard lit up on Chhoti Deepawali
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में की गई आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचदीपोत्सव के दूसरे दिन वाराणसी में छोटी दीपावली का उल्लास घर-घर बिखरा। लोगों ने घरों से लेकर दुकानों तक दीप जलाकर छोटी दीपावली मनाई और नरक चतुर्दशी के अवसर पर यम के निमित्त भी दीप अर्पित किए गए।
विज्ञापन



प्रकाश पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। देर रात तक बाजारों में पटाखा, मिठाईयों और गिफ्ट आइटम की खरीददारी होती रही।बुधवार की शाम नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर काशी दीपमालिकाओं से खिल उठी। घरों के मुख्य द्वार, गलियां, चौराहे और गंगा घाट पर यम के दीप जलाए गए।
विज्ञापन



इसके साथ ही रंग-बिरंगी झालरों की रौशनी से शहर की इमारतें भी झिलमिला उठीं। यम को प्रसन्न करने के लिए दीपदान किया गया। मान्यता है कि इस संध्या पर दीपदान करने से यम प्रसन्न होते हैं और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगी रौशनी वाली फुलझड़ियां और पटाखे छोड़ते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदोष काल स्थिर लग्न में मनेगी दीपावली

In Varanasi on the occasion of Panchdeepotsav the house-courtyard lit up on Chhoti Deepawali
वाराणसी में हुई भव्य सजावट। - फोटो : अमर उजाला
प्रकाशपर्व दीपावली का पूजन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि में प्रदोष काल स्थिर लग्न में किया जाएगा। भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन विधि-विधान से होगा।


काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त स्थिर कुंभ लग्न दिन में 1:14 से 2:46, स्थिर वृष लग्न में शाम को 5:52 से 7:49 तक है। इसके पश्चात महानिशा में स्थिर सिंह लग्न रात्रि 12:20 से 2:36 बजे तक है।

दीपों से जगमगाया सिगरा स्टेडियम

In Varanasi on the occasion of Panchdeepotsav the house-courtyard lit up on Chhoti Deepawali
सिगरा स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

दीवाली की पूर्व संध्या पर खिलाड़ियों ने बुधवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को दीपों से सजाया। फुटबाल, हॉकी, वालीबाल, एथलेटिक्स, जूडो सहित कई खेलो के खिलाड़ियों ने लाखों दीपों से जलाएं। उधर खेलो बनारस और चोलापुर में हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत का खिलाड़ियों ने शिवपुर स्थित एपीएस एकेडमी के कबड्डी ग्राउंड को दीपों से सजाकर जीत का जश्न मनाया।

सुरसरि के तट पर रोशन हुए 1001 दीप

सुरसरि का तट दीपों की जगमग से रौशन हो उठा। दीपकों की कतार से दशाश्वमेध घाट और मंदिर आलोकित हुए। बुधवार की शाम को गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा के तट पर 1001 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। गंगा आरती में दीये से शुभ दीपावली लिखकर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।


श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही गंगा के घाट भी दीपकों की माला से जगमगा उठे। गंगा सेवा निधि के सुशांत मिश्रा ने बताया कि गंगा सेवा निधि हर वर्ष दीपोत्सव पर दशाश्वमेध घाट को 1001 दीयों से जगमग करता है।  संस्था के सदस्यों ने शाम पांच बजे से दीयों को घाट पर सजाना शुरू किया और उन्हें सूरज ढलने के साथ ही जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed