फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the Purvanchal, the BJP had already corrected the caste multiplication

पूर्वांचल में भाजपा ने पहले ही दुरुस्त कर लिया था जातिगत गुणा-गणित

Tue, 14 Mar 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Mar 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
 In the Purvanchal, the BJP had already corrected the caste multiplication
bjp lahar - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में विजय सुनिश्चित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जातिगत समीकरणों के आधार पर ब्यूह रचना तैयार की थी। इसी ब्यूह रचना के बूते भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक लगाया।

विज्ञापन


जानकार और भाजपा के नेता दोनों मानते हैं कि यादव, मुस्लिम और खास वर्ग के दलित वोटरों को छोड़कर बाकी सभी जातियों के वोट मिलने के कारण ही पार्टी को काशी क्षेत्र की 71 विधानसभाओं में से 55 सीट पर जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन


सातवें चरण में हुए मतदान वाले इलाकों की 40 में से 33 सीटें भाजपा और उसके सहयोगी दलों की झोली में आईं। चार जिलों वाराणसी (8) मिर्जापुर (5) सोनभद्र (4) और कौशाम्बी (3) जीत कर यहां तो विरोधी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा चंदौली में 4 में से 3, भदोही में 3 में से 2, गाजीपुर में 7 में से 5, इलाहाबाद में 12 में से 9, सुल्तानपुर में 5 में से 4, अमेठी में 4 में से 3, प्रतापगढ़ में 7 में से 4, जौनपुर में 9 में से 5 सीटें भाजपा गठबंधन ने जीती हैं।

पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो पटेल, राजभर, मौर्य, धोबी, लोहार, ब्राह्मण, क्षत्रिय, बनिया आदि जातियों ने पार्टी और गठबंधन के दलों को एकमुश्त वोट दिया है। दलितों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यात्रा भी निकाली थी।



काशी क्षेत्र में पीएम के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल संगठन संरचना और पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में जीत हासिल हुई है।- लक्ष्मण आचार्य, अध्यक्ष, काशी क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed