फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the name of Jhunna Pandit, extortion of twenty lakhs sought from the doctor

Varanasi News: झुन्ना पंडित के नाम पर डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, इसी साल लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Fri, 05 Aug 2022 10:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 10:03 AM IST
सार

वाराणसी के उसपुरवा निवासी डॉ. आरएस पटेल की तहरीर के अनुसार, दो अगस्त की रात  उनके आवास पर एक बाइक सवार आया और 20 लाख रुपये फिरौती समेत जान से मारने की धमकी भरा पत्र सुरक्षाकर्मी को पकड़ाकर भाग गया।

विज्ञापन
In the name of Jhunna Pandit, extortion of twenty lakhs sought from the doctor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के चिकित्सक डॉ. रामाशंकर प्रसाद सिंह उर्फ डॉ. आरएस पटेल से झुन्ना पंडित के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। डॉक्टर के सुरक्षाकर्मी को एक मोटरसाइकल सवार ने धमकी भरा पत्र पकड़ाया और वहां से चला गया।

विज्ञापन


डॉ. आरएस पटेल अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और चुनार से अपना दल कमेरावादी और सपा गठबंधन से इसी साल विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उसपुरवा निवासी डॉ. आरएस पटेल के शिवपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, दो अगस्त की रात 8.24 बजे उनके आवास पर एक मोटरसाइकल सवार आया और 20 लाख रुपये फिरौती समेत जान से मारने की धमकी भरा पत्र सुरक्षाकर्मी लवलेश सिंह को पकड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन


पत्र में चार अगस्त तक रुपये न देने और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की बात लिखी थी। इससे पहले भी डॉ. पटेल से 2013 में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने झुन्ना पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed