फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the event of rain, the roads deteriorated

बारिश में बिगड़ी सड़कों की सूरत

Sat, 30 Jul 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 30 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
In the event of rain, the roads deteriorated
गड्ढों में तब्दील हो गईं शहर की सड़कें।
लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की सड़कों की सूरत बिगड़ती जा रही है। प्रशासनिक अमला महज आश्वासनों के दांव चल रहा है और सावन में शिव की नगरी में आने वाले भक्तों-कांवरियों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। जय-जय शिवशंकर करते बाबा के दर्शन को जाने वाले कांवरियों के पांवों में चुभ रहे हैं गिट्टियां और कंकड़। 
विज्ञापन


सावन का पहला सोमवार बीत गया और दूसरा सोमवार करीब है। बावजूद इसके सड़कों की हालत जस की तस है जबकि स्वयं जिलाधिकारी ने कहा था कि दूसरे सोमवार तक सभी सड़कें दुरुस्त कर ली जाएंगी। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों पर जिन गड्ढों को पाटने के लिए मशक्कत की, वो भी बेदम निकली। रात में सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है और सुबह तक गिट्टियां उखड़कर बिखरी दिख रही हैं। 

विज्ञापन


बाबा का जलाभिषेक करने के लिए सबसे अधिक कांवरिया इलाहाबाद रूट से मोहनसराय, कैंट, मंडुवाडीह, महमूरगंज, रथयात्रा होकर जाते हैं। इस मार्ग पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। इसी तरह आजमगढ़ और गाजीपुर से पांडेयपुर, हुकुलगंज, अंधरापुल, तेलियाबाग, लहुराबीर होकर मंदिर जाने वाले कांवरियाें को भी खराब सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। जौनपुर मार्ग से बाबतपुर, शिवपुर, सर्किट हाउस, वरुणा पुल होते हुए मंदिर जाने वाले कांवरियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिर्जापुर मार्ग से चितईपुर, सुंदरपुर, बीएचयू, अस्सी, गोदौलिया होकर आने वाले कांवरियों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इधर-उधर बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिर रहे हैं, चोटिल हो रहे हैं। चेतमणि चौराहे के आगे भी सड़क धंस गई है। इसके आगे आईपीडीएस के तहत होने वाले कार्यों के तहत खुदाई करने के बाद जहां सड़क दुरुस्त की गई है, वहां भी हालात बदतर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed