फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In rural areas, for the commotion

ग्रामीण इलाकों में नोट के लिए हंगामा

Thu, 17 Nov 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 17 Nov 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
In rural areas, for the commotion
बैंक के बाहर जुटी भ्‍ाीड़।
पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बदलवाने और जमा करने के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों को ज्यादा मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। कहीं पैसे खत्म होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है तो कहीं चेहरे पहचान कर रियायत दी जा रही है। बुधवार को कई जगहों पर समय से पैसा न मिलने, एटीएम बंद होने आदि समस्याओं से दो-चार हो रहे लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। मौके पर मौजूद बैंक अधिकारियों और पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद नाराज लोग शांत हुए।
विज्ञापन



चोलापुर संवाददाता के अनुसार नियार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में बुधवार को 50-100 और 2000 के नोट को लेकर हंगामा हुआ। लाइन में खड़े लोगों ने जब मैनेजर से रुपये की मांग की तो उन्होंने पैसा न होने की बात कही। इस पर नाराज ग्रामीणों और मैनेजर के बीच नोंकझोंक भी हुई। अजगरा पुलिस ने मामला शांत कराया। राजातालाब संवाददाता के अनुसार गंगापुर में सेंट्रल बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों ने दूसरों के अंदर जाने पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी और हंगामा किया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बिना लाइन में लगे टोकन दिया जा रहा है और वे अंदर जाकर पैसा ले रहे हैं। यहां लाइन में खड़े रोहित गुप्ता, अजय कुमार गोपाल, अमित गुप्ता आदि ने बताया कि टोकन के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। उधर लोगों के हंगामे की वजह से बुधवार से टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी गई। कछवारोड संवाददाता के अनुसार बैंक ऑफ  बड़ौदा की स्थानीय शाखा में सुबह सात बजे से लगी लंबी लाइन में खड़े लोगों ने भी तब हंगामा और नारेबाजी करनी शुरू की जब उन्होंने देखा कि बैंक में कुछ लोगों को पहले रुपये दे दिए गए जो लाइन में खड़े ही नहीं थे।
विज्ञापन



रामनगर संवाददाता के अनुसार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में लाइन में खड़े कई लोग खाते से रुपया नहीं निकाल सके। कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में पैसा नहीं है। कुछ इसी तरह का माहौल पड़ाव एसबीआई पर भी दिखा। सुनील चौबे, मंजू गुप्ता, फिरोज खान ने बताया कि लाइन में सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक खड़े रहने पर भी पैसा नहीं मिला। सेवापुरी संवाददाता के अनुसार बैंक आफ बड़ौदा तक्खू की बावली शाखा पर लाइन में लगे कुछ मजदूरों को खदेड़ा गया। लाइन में लगे ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव से शिकायत दर्ज कराई कि वे कमीशन के लिए दूसरे का पैसा बदलवा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मजदूरों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौबेपुर (ब्यूरो)। चौबेपुर कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक और स्टेट बैंक की शाखाओं में बुधवार को खाते से रुपये निकालने वालों की संख्या में इजाफा हुआ। काशी ग्रामीण बैंक की उमरहा शाखा में पिछले दो दिन से रुपये न रहने से ग्रामीण परेशान थे। लोगों ने डीएम से शिकायत की तब बुधवार की शाम यहां पैसा भेजा गया।



लोहता (ब्यूरो)। बैंकों में नोट बदलने के लिए रोज भीड़ बढ़ती ही जा रही है जिसके चलते काफी धक्का-मुक्की हो रही है। लोहता स्थित बैंक आफ बड़ौदा में सुबह से उकताना नामक युवती लाइन में लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे वह बेहोश हो गई। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। उधर लोहता में एसबीआई, इलाहाबाद बैंक पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीएसी लगानी पड़ी। लोहता के सुरेश केशरी ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। इतनी भीड़ हो रही है कि खाते में पैसा होने के बाद भी निकाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed