फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In one stroke, the joy of many homes Chini

एक झटके में छिनी कई घरों की खुशी

Tue, 22 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
In one stroke, the joy of many homes Chini
जगमोहन दास के घर की गली में पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
कानपुर के पुखरायां में हुए रेल हादसे में वाराणसी के मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। सोमवार को सभी शव वाराणसी लाए गए। पिंडरा कायस्थान के संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी की मौत के बाद लापता दोनों बेटियां भी मृत मिलीं तो वहीं निजी अस्पताल में भर्ती बेटे की भी रात में मौत हो गई। वहीं भैरवनाथ की चंवर गली के गुजराती परिवार के पिता-पुत्र भी हादसे के शिकार हो गए। अपनी भतीजी की शादी में आ रहीं दो बहनाें की भी रेल हादसे में मौत हो गई। वहीं कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती वाराणसी निवासी अमन द्विवेदी की शिनाख्त उनके परिवारीजनों ने की। अमन की हालत गंभीर बताई गई है।



शनिवार को इंदौर-पटना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे कई लोगों के लिए यह अंतिम सफर साबित हुआ। पिंडरा कायस्थान के संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी प्रतिमा के शव की शिनाख्त रविवार की रात में ही संजय के साले ने कर दी थी। संजय की दो बेटियां सुहानी और (16) सुरभी (14) भी मृत पाई गईं। सोमवार को उनके शव वाराणसी लाए गए। बेटा अभय निजी अस्पताल में भर्ती था। उसकी भी मौत रात नौ बजे हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मामा राजेश उसका शव लेकर वाराणसी आएंगे। राजेश ने बताया कि उसको 53 टांके लगे थे। उधर चंवर गली के बृजमोहन दास (80) और उनके इकलौते बेटे जगमोहन दास (46) भी हादसे के शिकार हो गए। वे इंदौर से वाराणसी आ रहे थे। एस-1 कोच में बृजमोहन की पत्नी लता बेन (75), बहू नीता (24) और लता की बड़ी बहन मालती (78) भी सफर कर रहीं थीं, जिन्हें गंभीर हालत में कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृजमोहन और जगमोहन का शव मंडलीय अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। रश्मी शाह (45) और उनकी बहन अचला छारिया(48) की भी रेल हादसे में मौत हो गई। वह बी-2 कोच में सवार थीं। दोनों बहनों की शादी इंदौर में हुई है और वह अपने भाई राकेश नागर की बेटी की शादी में शिरकत करने वाराणसी आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed