{"_id":"77cd150b55b280e1ac896bbc6aaf4fba","slug":"in-memory-of-martyrs-were-burned-aksshdeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में जले आकाशदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में जले आकाशदीप
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 29 Oct 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा सेवा निधि की ओर से हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास के पहले दिन आकाशदीप कार्यक्रम की शुरूआत हो गई। सांझ ढलते ही दशाश्वमेध घाट पर शहीदों की याद में आकाश दीप जलाए गए। इस दौरान सेना के जवानों ने बैंड के धुन के बीच सलामी भी दी। कार्यक्रम का समापन 25 नवंबर को देव दीपावली के साथ होगा।
पारंपरिक तरीके से दशाश्वमेध घाट पर कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. रेवती साकलकर के गायन से हुआ। गाइए गणपति जग बंदन गणेश वंदना से शुरू कार्यक्रम में उन्होंने इतनी शक्ति हमे देना दाता, ऐ मेरे वतन के लोगों आदि गीतों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हवलदार कुमार थापा के नेतृत्व में
जवानों ने सलामी दी। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण का स्वागत गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने किया। इस दौरान श्याम लाल सिंह, आशीष तिवारी, इंदू शेखर शर्मा, सुरजीत कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।