फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Kashi Vidyapeeth, students held teachers including Vice Chancellor hostage

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में छात्रों ने कुलपति समेत शिक्षकों को बनाया बंधक, जानें पूरा मामला

Wed, 08 Sep 2021 05:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 05:39 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन भी किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। वह कक्षाएं शुरू कराने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
In Kashi Vidyapeeth, students held teachers including Vice Chancellor hostage
काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कक्षाओं के संचालन की मांग पर मंगलवार सुबह छात्रों ने कुलपति समेत हेड, डीन और कर्मचारियों को साढ़े छह घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसके साथ ही प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन भी किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक तालाबंदी के कारण विश्वविद्यालय में कामकाज प्रभावित रहे। सुबह 10.30 बजे छात्र पंत प्रशासनिक भवन पहुंचे। वहां ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। हंगामे और आक्रोश को देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बावजूद छात्र कुलपति और कुलसचिव से कक्षाओं के संचालन के लिए लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। तालाबंदी के कारण इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी (आईक्यूएसी) की मीटिंग के लिए आए हेड, डीन समेत कुलपति, कुलसचिव व कर्मचारी अंदर ही बंद हो गए। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सभी निकास द्वार को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह अड़े रहे। छात्रों का कहना था कि 16 अगस्त से कक्षाएं शुरू करने का आदेश जारी किया गया था, बावजूद अभी तक पढ़ाई नहीं शुरू हुई। दूरदराज से रोजाना छात्र विश्वविद्यालय आ रहे हैं और कक्षाएं नहीं चलने से बैरंग लौट जा रहे हैं।

वहीं, शाम चार बजे कुलपति छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्रों ने कक्षाओं के संचालन, बायोमैट्रिक हाजिरी, सफाई और छात्रावास की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने छात्रों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने प्रशासनिक भवन का ताला खोला।

आज से नियमित चलेंगी कक्षाएं
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि कक्षाओं का संचालन छह सितंबर से ही किया जा रहा है। आठ सितंबर से अब सारी कक्षाएं नियमित चलेंगी। प्रदर्शन करने वालों में शिवजनक गुप्ता, अभिषेक सोनकर, विवेक सिंह, शुभम पाल, विवेक कुमार, प्रियेशु यादव, सूर्यांश, प्रभु पटेल, सुशील यादव सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

बेनतीजा रही बैठक
विश्वविद्यालय में सुबह 10 से आईक्यूएसी की बैठक बुलाई गई थी। 10.30 बजे से तालाबंदी के बाद हेड और डीन भी अंदर ही साढ़े छह घंटे तक फंसे रहे। हंगामे के कारण आईक्यूएसी की बैठक भी बेनतीजा रही। वहीं, विश्वविद्यालय में काम के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यालय बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। कर्मचारी दीवार फांदकर कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed