फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Kashi kanvatiyas Carvan of

काशी में कांवरियों का कारवां

Mon, 10 Aug 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Aug 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
In Kashi kanvatiyas Carvan of
देवाधिदेव की नगरी रविवार को भोलेभक्तों के कारवां से पट गई। सड़कों पर सुबह से शाम तक हर तरफ बोल बम का जयघोष होता रहा। बल्लियों की बैरीकेडिंग में शाम चार बजे ही कांवरियों ने सोमवार के जलाभिषेक के लिए डेरा डाल दिया। जगह-जगह सड़कों की पटरियों और डिवाइडर भक्तों के जत्थे भक्तिभाव में रमे नजर आए। कांवरिया शिविरों में कहीं तिल भर जगह नहीं थी। रात तक बाबा के दर्शन के लिए गोदौलिया से छत्ताद्वार तक लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दोपहर बाद ही दशाश्वमेध जाने वाली सड़कों पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। 
विज्ञापन


कंधे पर कांवर लिए नंगे पैर बाबा प्रयाग से काशी आने वाले भक्तों की आस्था देखते बनी। कांवर पर गंगा जल लेकर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए भोले भक्तों की टोलियों के आने का क्रम सुबह से ही शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंडुवाडीह, महमूरगंज में साप्ताहिक शिविर खोल दिए गए,जहां अमानती घर के अलावा आराम करने की व्यवस्था दी गई है। रथयात्रा स्थित काशी कांवरिया शिविर में सैकड़ों भोले भक्त झूमते -नाचते रहे। यहां गोपाल सिंह के नेतृत्व में भंडारा चल रहा है। शहर में हर तरफ सड़कों
विज्ञापन


पर केशरिया भक्तों का रेला ही नजर आया। भीड़ इस तरह उमड़ी कि दिन में डेढ़सी पुल से विश्वनाथ गली होते हुए भक्तों की लाइन ढुंढिराज प्वाइंट से मंदिर के लिए लग गई। कोतवालपुरा से भी एक कतार बाबा दरबार के लिए जा रही थी। इससे संकरी गली में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। लक्सा,चौक, गिरजाघर में सड़क की पटरियों के साथ ही  डिवाइडर पर जमे कांवरिए बोल बम के जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाते रहे। काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सिंधी धर्मशाला स्थिति शिविर में छतों तक भक्तों ने डेरा जमा लिया था। शिविरों में झूमने, थिरकने का भी सिलसिला चल रहा था। रात को 11 बजे तक गोदौलिया से छत्ताद्वार तक भक्तों की लंबी लाइन लग गई। चार बजे भोर में पट खुलने के साथ ही जलाभिषेक शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed