{"_id":"6b072d2f871004267f0cf587","slug":"in-kashi-along-with-saguna-nirguna-devotion-there-is-also-a-tradition-of-advaita-knowledge-and-renunciation-practice-varanasi-news-c-20-vns1056-1628541-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी में सगुण-निर्गुण भक्ति के साथ अद्वैत ज्ञान-वैराग्य साधना की भी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी में सगुण-निर्गुण भक्ति के साथ अद्वैत ज्ञान-वैराग्य साधना की भी परंपरा
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में 15 दिनों के शॉर्ट टर्म कोर्स में ‘अष्टादशपुराणों के प्रमुख प्रतिपाद्य’ के चौथे दिन धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग में प्रो. माधव जनार्दन रटाटे ने ‘पुराणों में काशी’ के योगदान को बताया। प्रो. रटाटे ने कहा कि काशी में निर्गुण और सगुण भक्ति की परंपराओं के साथ-साथ अद्वैत ज्ञान और वैराग्य की साधना का भी विशिष्ट स्थान रहा है।
काशी केवल एक भौगोलिक नगरी नहीं, बल्कि ज्ञान, भक्ति, वैराग्य, आत्मबोध और मोक्ष की विशिष्ट भूमि है। उन्होंने काशी के कई पौराणिक नामों, उसके क्षेत्रीय स्वरूप और पंचक्रोशी यात्रा के धार्मिक महत्त्व को बताया। साथ ही ओंकार खंड, विश्वेश्वर खंड, केदार खंड और अविमुक्त क्षेत्र की अवधारणा को भी समझाया। कहा कि काशी की समृद्ध संत और ऋषि परंपरा में आदि शंकराचार्य, संत कबीरदास, संत रविदास, गोस्वामी तुलसीदास, चैतन्य महाप्रभु, संत ज्ञानेश्वर और त्रैलंग स्वामी जैसे महापुरुषों का काम रहा है। प्रो. रटाटे ने कहा कि ज्ञान और भक्ति एक-दूसरे के पूरक हैं। वैराग्य इन दोनों की साधना को पुष्ट करता है। काशी की महत्ता केवल इसकी मोक्षदायिनी अवधारणा में ही नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, दर्शन, धर्म एवं संस्कृति की निरंतर प्रवाहित परंपरा में भी निहित है। ब्यूरो