फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Eastern cold , people began to freeze

वाराण्ासी में शीतलहर, ठिठुरने लगे लोग

Fri, 22 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Fri, 22 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
In Eastern cold , people began to freeze

काशी समेत समूचा पूर्वांचल शीत लहर की चपेट में आ गया है। उत्तर-पश्चिम से सर्द हवाएं बहने से लोग ठिठुरने लगे हैं। मिर्जामुराद इलाके में अलग-अलग जगहों पर ठंड लगने से बीमार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ हो जाएगा लेकिन अभी चार दिन तक शीत लहर इसी तरह सताएगी। इसके साथ ही दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के 26 जनवरी तक काशी पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अगर फिर रिमझिम फुहारें पड़ीं तो ठंड के तेवर पखवारे भर तक चढ़े रह सकते हैं। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुक्रवार को 15-20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बहती रहीं।
 इससे वातावरण में सिहरन बढ़ गई। बाबतपुर मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को मौसम साफ हो जाएगा।
 बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर भाटिया के मुताबिक आसमान साफ होने के बाद सुबह नौ बजे तक कोहरा पड़ सकता है।
 इस वजह से सूर्यदेव के दर्शन विलंब से होंगे। इसके बाद दिन भर धूप रहेगी लेकिन शीत लहर चलने से दुश्वारियां कम नहीं होंगी।
फिलहाल वाराणसी समेत चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ समेत आसपास के जनपदों में शीत लहर चल रही है। जम्मू-कश्मीर से एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 जनवरी तक काशी आ सकता है।
अगर दोबारा आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के साथ बारिश भी हुई तो ठंड से निजात चालू महीने के अंत तक नहीं मिलेगी।
उधर, हमारे मिर्जामुराद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गौर गांव में बुधवार की रात सोते समय झल्लर राम (85) की ठंड लगने से मौत हो गई।

वहीं गुरुवार की सुबह बंगलाचट्टी निवासी फकीर बिंद (65) की भी ठंड के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों शाम के समय घर पर खाना खाकर सोए, लेकिन उठे नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed