फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Dandiya songs Shrwasi Thirkenge

डांडिया में गीतों पर थिरकेंगे शहरवासी

Fri, 30 Sep 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो अक्तूबर को माहेश्वरी क्लब और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में  मेगा कल्चरल इवेंट डांडिया का आयोजन किया गया है। महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में शाम छह बजे से होने वाले इस आयोजन में शहरवासियों को एक से बढ़कर एक गीतों पर डांडिया खेलने का मौका मिलेगा। हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र में जगह-जगह डांडिया के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी और सांस्कृतिक मंत्री प्रतीक मूंधड़ा, मंत्री आनंद झंवर और कोषाध्यक्ष मनोज धूत ने बताया कि समारोह में करीब एक हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जाने माने कलाकार शिवमणि की तर्ज पर ड्रम बजाने वाले राष्ट्रीय अवार्ड विजेता विशेष अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली के चेतन अपने डीजे ग्रुप के साथ रहेंगे।
विज्ञापन



इन दोनों कलाकारों की जुगलबंदी फ्यूजन प्रस्तुति में देखने को मिलेगी। यह पहला अवसर होगा इस तरह के संगीत कार्यक्रमों के बीच लोग डांडिया करेंगे। लेजर शो इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। बताया कि समारोह में केवल पास के ही आधार पर ही प्रवेश होगा। आयोजन समिति में सलाहकार समिति में संदीप चांडक, योगेश भूरारिया, दीपक जाजू, मनीष मानधनी, राकेश। संयोजक मंडल में संजय मालू, निशांत नेवर, दीपक माहेश्वरी, कमल राठी, गौरव राठी, अमृतांशु मंत्री और सह संयोजक अमित जाजू, राघव कोठारी, बल्लभ कोठारी, राहुल कोठारी एवं सागर दम्मानी आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन



मुख्य प्रायोजक-अशोका इंस्टीट्यूट  एवं आरके मार्बल्स, प्रायोजक-पीतांबरी , कलरफुल वेकेशन, प्रयाग क्ले, लिवाइस, ट्रेवेल जोन और सह प्रयोजक में जेएस डब्लयू, चेतमणि और राठी स्टील का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed