फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In case of death of girl child in mid-day meal, the family members of the school were assaulted.

चीख-चीख कर हुई मासूम की मौत के विरोध में स्कूल पहुंचे परिजनों से मारपीट, छह महिला रसोइयां हिरासत में

Tue, 04 Feb 2020 01:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 04 Feb 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
In case of death of girl child in mid-day meal, the family members of the school were assaulted.
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय भगौने में गिरी चार वर्षीय बालिका आंचल की सोमवार की शाम मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद परिजनों ने शिक्षकों और रसोइयों के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय को घेर लिया और विद्यालय परिसर में ग्रामीणों व प्रधान पक्ष में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


प्रधान पक्ष के लोग मासूम के परिजनों पर शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगे। वहीं परिवारवालों का आरोप था कि विद्यालय का पूरा स्टाफ मौत के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सभी के ऊपर कार्रवाई की जाए। मांगों को लेकर परिवार के लोग सुबह विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठे थे। तभी प्रधान पक्ष के लोग पहुंचे और परिजनों पर दबाव बनाने लगे। इस को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बीएसए को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सोमवार रात को परिजनों ने छह रसोइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी थी। लालगंज पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। हिरासत में ली गईंं छह रसोइयां लीलावती देवी, कमलावती देवी, सोना देवी, मोना देवी, रीता देवी, नगीना देवी हैं।

दोपहर में मिड डे मिल के गर्म भगौने में गिरने से मासूम की मौत हो गई
भगौने में गिरकर झुलसने के बाद मंडलीय अस्पताल में शाम को इलाज के दौरान मासूम की मौत होने पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह मंडलीय अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह और एडीएम यूपी सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। डीएम ने मामले की जांच के लिए बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया। मामले में बीएसए ने हेड मास्टर संतोष कुमार यादव का निलंबित कर दिया।

डीएम सुशील कुमार पटेल के आदेश पर खंड विकास अधिकारी राममिलन ने लालगंज थाने में रसोईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। डीएम ने बीएसए से मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed