{"_id":"5e86c1458ebc3e6fd92a75b9","slug":"in-azamgarh-nuts-and-yadav-clashed-in-the-field-of-defecation-fiercely-moved-brick-and-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में खेत में शौच को लेकर दो समुदाय भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में खेत में शौच को लेकर दो समुदाय भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर
Fri, 03 Apr 2020 10:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मैनपारपुर गांव में खेत में शौच को लेकर शुक्रवार सुबह नट और यादव बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए। सैकड़ों की संख्या में दोनों ग्रामीणों के बीच में जमकर ईट-पत्थर चले। सूचना पर फरिहां चौकी और निजामाबाद पुलिस माके पर पहुंच गई। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के मैनपारपुर में शुक्रवार सुबह यादव बस्ती के लोग अपनी अरहर की फसल काटने पहुंचे थे। खेत नट बस्ती के पास में हैं। इस दौरान खेत में शौच को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने सामने हो गए।
विज्ञापन
खंड़जे की ईंट उखाड़कर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फरिहां चौकी और निजामाबाद पुलिस मोके पर पहुंच गई थी। हालात नियंत्रण में बताए जा रहे थे।
विज्ञापन