{"_id":"68c4877ad655b37e9f051278","slug":"in-a-dispute-over-lifting-dumbbells-in-the-gym-the-miscreants-fired-6-rounds-and-fled-varanasi-news-c-20-vns1022-1121559-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिम में डंबल उठाने के विवाद में 6 राउंड फायरिंग कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिम में डंबल उठाने के विवाद में 6 राउंड फायरिंग कर भागे बदमाश
विज्ञापन
चार दिन पहले जिम में बाॅडी बिल्डरों के बीच डंबल उठाने को लेकर हुआ विवाद गोलीबारी तक आ पहुंचा। शुक्रवार को रामनगर में चाय की दुकान समेत दो रिहायशी घरों के बाहर शुक्रवार देर रात छह राउंड गोलियां चलीं।
दो बाइक पर सवार चार बदमाश खुलेआम फायरिंग करते हुए भाग निकले। हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं। पहली गोली जनकपुर में हिमांशु राय के घर पर चली। दूसरी गोली दुर्गा मंदिर के मनोहर चाय की दुकान पर। उसके बाद सुलतानपुर गांव निवासी सौरभ शर्मा के घर के पास गोली चली। घटनास्थल पर पहुंचे एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि सौरभ शर्मा के घर पर गोली चलने की पुष्टि हुई है, बाकी दो जगहों पर पुष्टि नहीं हुई। परिजनों से पूछताछ चल रही है। सर्विलांस सहित पांच टीमें गठित कर जांच की जा रही है। आठ सितंबर को फिटनेस क्लब में विवाद को लेकर गोली चलने की बात सामने आ रही है।
आरोपी ने पूछा- थाने में क्यों की शिकायत : सौरभ के पिता हेड कॉन्स्टेबल उपेंद्र शर्मा का आरोप है कि दूसरे पक्ष से विवेक सिंह ने फोन पर पूछा था कि तुम्हारे लड़के ने क्यों थाने में शिकायत की। पिता ने बताया कि आठ सितंबर को रामनगर के प्रभु नारायण इंटर कॉलेज के बगल में तिवारी कटरा के फिटनेस क्लब में सौरभ शर्मा और हर्ष उपाध्याय के बीच डंबल को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
रामनगर थाने में तहरीर दी गई, लेकिन बाद में समझौता हो गया। रामनगर पुलिस ने सौरभ और हर्ष का चालान भी किया था। सौरभ के पिता का आरोप है कि घटना के बाद जब विवेक सिंह ने फोन कर धमकी दी तब भी पुलिस से शिकायत की गई थी। आशंका है कि उस दिन की लड़ाई को लेकर दबदबा बनाया जा रहा है।