फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS-Institute of Science will increase the scope of research

आईएमएस-विज्ञान संस्थान में बढ़ेगा शोध का दायरा

Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
IMS-Institute of Science will increase the scope of research
वाराणसी। विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिन प्रतिदिन नए-नए शोध हो रहे हैं। विशेषकर अंतर्विषयक शोध पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच बीएचयू में आईएमएस और विज्ञान संस्थान के शिक्षकों के साथ मिलकर शोध करने पर नए सिरे से सहमति बनी है। दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयास से न केवल बेहतर शोध होंगे बल्कि बीएचयू को वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञान संस्थान में अब तक कई ऐसे शिक्षक हैं, जो आईएमएस के अलग-अलग विभागों के शिक्षकों के साथ मिलकर शोध कार्य कर रहे हैं। अब इस दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने आईएमएस के नये निदेशक प्रो. बीआर मितल से इस दिशा में आईएमएस के चिकित्सकों को प्रेरित करने की बात कही है। मंगलवार को विज्ञान संस्थान आए प्रो. मितल से विज्ञान संस्थान के विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में इस प्रस्ताव को रखा गया है, जिस पर उन्होंने सहमति भी दी है। आईएमएस के चिकित्सकों और विज्ञान संस्थान के शिक्षक मिलकर शोध कर रहे हैं लेकिन आने वाले दिनों में इसको बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

डिजाइन इनोवेशन में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स
बीएचयू दृश्य कला संकाय के तहत चलने वाले डिजाइन इनोवेशन सेंटर के तहत छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है। समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा के देखरेख में चलने वाले कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला लिया जा सकेगा। 15 जनवरी तक आवेदन किया जा सकेगा जबकि 23 जनवरी को प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। डॉ. अरोरा ने बताया कि एक फरवरी से ऑनलाइन और आफलाइन कोर्स की शुरूआत हो जाएगी। इसके अलावा दो महीने का सकिर्टफिकेट कोर्स भी इनट्रेक्टिव वेब एंड मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट पर शुरू किया जा रहा है। सर्टिफिकेट कोर्स में केवल बीएचयू में अध्ययनरत छात्र ही प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed