फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU will be the role model of health service

स्वास्थ्य सेवाओं का रोल मॉडल बनेगा आईएमएस बीएचयू

Sun, 05 Aug 2018 05:45 PM IST
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Aug 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
IMS BHU will be the role model of health service
- फोटो : अमर उजाला
यूपी सहित पड़ोसी राज्यों के लिए जीवनदायिनी बन चुका आईएमएस बीएचयू अब प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रोल मॉडल बनेगा। यहां के बाद इसे देश के अन्य प्रांतों में लागू क रने की योजना है। देश के पहले एम्स जैसे संस्थान की तर्ज पर केंद्र सरकार कई मेडिकल कालेज का उच्चीकरण करेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आईएमएस की तर्ज पर ही मेरठ, झांसी और इलाहाबाद के मेडिकल कालेज में भी ऐसी ही पहल करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर सरकार की अगली योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन


महामना के सपनों और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) को एम्स जैसा संस्थान बनाने के लिए पहल शुरू कर दी है। दो मंत्रालयों के बीच हुए समझौते के बाद देश के पहले एम्स जैसे संस्थान की तर्ज पर प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) को मेरठ, झांसी और इलाहाबाद के मेडिकल कालेज का मेंटर बनाया जाएगा। इसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के साथ ही एम्स के शोध, चिकित्सा मानक, मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को एक्सचेंज के जरिए लागू कराया जाएगा।  


आईएमएस बीएचयू को एम्स जैसे संस्थान का दर्जा देकर पूर्वांचल सहित सात राज्यों के 20 करोड़ की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा का तोहफा दिया है। इसके बाद मेरठ से पश्चिमी यूपी, झांसी से बुंदेलखंड और इलहाबाद से मध्यांचल के लोगों को गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed