फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS-BHU Two resident doctors die within four months cremated together at Manikarnika Ghat varanasi

UP News: मणिकर्णिका घाट पर एक समय पर जलीं दोनों डॉक्टरों की चिताएं, चार महीने में हुईं दो बड़ी घटनाएं

Tue, 30 Jun 2026 12:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 30 Jun 2026 12:20 PM IST
सार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में चार महीने में दो रेजिडेंट ने जान गंवाई। डॉ. सत्या ने चार महीने पहले इंसुलिन की ओवरडोज ले ली थी। जिसकी मौत इलाज के दौरान 28 जून को हुई। वहीं डॉक्टर ऋत्विक कुंदू ने 28 जून को हाथ में इंजेक्शन की ओवरडोज लेकर जान दे दी।

विज्ञापन
IMS-BHU Two resident doctors die within four months cremated together at Manikarnika Ghat varanasi
जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में जान गंवाने वाले दोनों जूनियर डॉक्टर का अंतिम संस्कार सोमवार को मणिकर्णिका घाट पर किया गया। दोनों के परिजनों के साथ ही बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टर मौजूद रहे। चार महीने में ऐसी दो घटनाएं हुई, जिसमें जूनियर डॉक्टरों ने दवाइयों का ओवरडोज लेकर जान दी है।

विज्ञापन


बिहार निवासी डॉ. सत्या (25) ने इसी साल 14 मार्च को सामनेघाट में किराए के कमरे में इंसुलिन की ओवरडोज ले ली थी। उसका इलाज बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में चल रहा था। तीन बार उसकी डायलिसिस हो चुकी थी। लिहाजा चार महीने तक जिंदगी से जूझने के बाद 28 जून की देर रात दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को डॉ. सत्या के परिजनों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच कोलकाता निवासी जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू (26) ने 28 जून को हाथ में इंजेक्शन की ओवरडोज लेकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पिता दीपक कुमार और परिवार के अन्य सदस्य 28 की रात से कोलकाता से रवाना हो चुके थे। सोमवार सुबह डॉ. ऋत्विक का भी पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन उसके शव को लेकर मणिकर्णिका घाट पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार किया गया। कुंदू के परिजन अभी वाराणसी में ही हैं।

फुटबॉल का शौकीन था ऋत्विक, कभी कुछ बताया नहीं
आइएमएस बीएचयू रेजिडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अंबुज सहित अन्य डॉक्टर भी एनीस्थिीसिया के डॉ. ऋत्विक के कदम से हैरान हैं। डॉ. अंबुज ने दुख व्यक्त किया कि अकसर कामकाज के दौरान ऋत्विक से मुलाकात होती थी। पढ़ाई, मरीजों की सेवा से जो भी समय बचता था, उसमें फुटबॉल खेलता था। किसी तरह की समस्या के बारे में कोई चर्चा नहीं की। मंगलवार को आईएमएस के रेजिडेंट की ओर से दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed