{"_id":"60d78075fb25532b876b6be1","slug":"ims-bhu-to-get-195-senior-residents-before-third-wave-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाज में नहीं होगी परेशानी: तीसरी लहर से पहले आईएमएस बीएचयू को मिलेंगे 195 सीनियर रेजिडेंट, तैनाती की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में नहीं होगी परेशानी: तीसरी लहर से पहले आईएमएस बीएचयू को मिलेंगे 195 सीनियर रेजिडेंट, तैनाती की प्रक्रिया शुरू
Sun, 27 Jun 2021 10:17 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:17 AM IST
सार
आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है। आईएमएस में एक साथ 195 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की तैनाती के बाद इलाज में बहुत सहूलियत होगी। तीसरी लहर अगर आई तो भी इलाज, जांच में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बीएचयू अस्पताल में इलाज, जांच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पीआईसीयू, एनआईसीयू वार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं, अब डॉक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। तीसरी लहर से पहले आईएमएस बीएचयू के विभागों में 195 सीनियर रेजिडेंट की तैनाती होगी।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग, एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, पैथलॉजी, यूरोलॉजी, मेडिसिन डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों में नए रेजिडेंट के आने के बाद बच्चों के साथ ही बड़ों के इलाज में परेशानी नहीं होगी। आईएमएस बीएचयू के विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पद खाली पड़े थे।
विज्ञापन
तीसरी लहर में बीएचयू के एमसीएच विंग, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बच्चों सहित अन्य मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा तो इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिसिन फैकल्टी, आयुर्वेद और डेंटल फैकल्टी में तैनाती के लिए विज्ञापन भी निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
सीनियर रेजिडेंट पद पर नियुक्ति के लिए 15 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। 22 जुलाई से साक्षात्कार कराए जाएंगे। 22-23 जुलाई को मेडिसिन फैकल्टी जबकि 24 जुलाई को डेंटल और आयुर्वेद फैकल्टी के लिए साक्षात्कार किया जाएगा। जल्द ही इनकी तैनाती कर दी जाएगी।
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल
- फोटो : amar ujala
आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है। आईएमएस में एक साथ 195 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की तैनाती के बाद इलाज में बहुत सहूलियत होगी। तीसरी लहर अगर आई तो भी इलाज, जांच में कोई परेशानी नहीं होगी।
इन संकायों में खाली है पद
मेडिसिन फैकल्टी : 31 विभागों में 169 पद
डेंटल फैकल्टी : 4 विभागों में 9 पद
आयुर्वेद फैकल्टी : 2 विभागों में 17 पद
इन संकायों में खाली है पद
मेडिसिन फैकल्टी : 31 विभागों में 169 पद
डेंटल फैकल्टी : 4 विभागों में 9 पद
आयुर्वेद फैकल्टी : 2 विभागों में 17 पद