{"_id":"66de867b72f65226cc03fc64","slug":"ims-bhu-hospital-and-trauma-center-got-27-junior-resident-doctors-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMS BHU को मिले 27 जूनियर रेजिडेंट: अस्पताल में 17, ट्रामा सेंटर में 10 की तैनाती, मरीजों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS BHU को मिले 27 जूनियर रेजिडेंट: अस्पताल में 17, ट्रामा सेंटर में 10 की तैनाती, मरीजों को होगी सहूलियत
Mon, 09 Sep 2024 10:54 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:54 AM IST
सार
आईएमएस बीएचयू को 27 जूनियर रेजिडेंट मिले हैं। इनमें बीएचयू अस्पताल में 17 और ट्रॉमा सेंटर में 10 की तैनाती होगी। नए रेजिडेंट मिलने से अस्पताल में मरीजों को इलाज और जांच में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
IMS BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू को 27 नए जूनियर रेजिडेंट मिले हैं। पिछले दिनों पूरी हुई चयन प्रक्रिया के बाद 17 लोगों को सर सुंदरलाल अस्पताल और 10 की तैनाती ट्रॉमा सेंटर में की गई है। एक साथ बड़ी संख्या में रेजिडेंट के आने से पहले की तुलना में मरीजों के जांच, इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
आईएमएस में जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जूनियर रेजिडेंट के लिए 27 जुलाई को विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साक्षात्कार किया गया। इसके बाद अब चार सितंबर को इसका परिणाम जारी किया गया है। इसमें 17 जूनियर रेजिडेंट को सरसुंदरलाल अस्पताल में तैनात किया गया है। इसमें महिला रेजिडेंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भी तीन महिला रेजिडेंट समेत कुल 10 लोगों की तैनाती की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि चयनित सभी 27 रेजिडेंट को अप्वाइंटमेंट लेटर भी भेजा गया है। सभी को 30 सितंबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संस्थान में आकर रिपोर्टिंग करने को कहा गया है।
विज्ञापन