{"_id":"667a0d6484367943700ad184","slug":"ims-bhu-bhu-doctors-will-do-research-in-collaboration-with-swedens-university-varanasi-news-c-20-vns1056-643886-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMS-BHU:स्वीडन की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर शोध करेंगे बीएचयू के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS-BHU:स्वीडन की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर शोध करेंगे बीएचयू के डॉक्टर
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू और स्वीडन की कार्लस्टाड यूनिवर्सिटी के बीच शिक्षा और शोध पर काम होगा। न्यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों पर आईएमएस बीएचयू के डॉक्टर कार्लस्टाड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर शोध करेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच शैक्षणिक सुविधा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कार्लस्टाड यूनिवर्सिटी के कुलपति से मुलाकात की।
प्रो. वीएन मिश्र ने बताया कि प्राे. लारसन ने न्यूरोलॉजिकल रोगों के सामाजिक, दार्शनिक और धार्मिक पहलुओं पर शोध के लिए आईएमएस बीएचयू के साथ काम करने पर सहमति जताई है। इसके लिए प्रो. लारसन ने बीएचयू के कुलपति और आईएमएस के निदेशक को पत्र भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं फैकल्टी के आदान प्रदान की भी सहमति के पहल की बात कही है। प्राे. मिश्र ने कागज के बने मुखौटे कुलपति और वैश्विक स्टडी सेंटर के निदेशक डॉ. पॉवल को भेंट किए।