{"_id":"5d0622f68ebc3e267252edf5","slug":"ima-members-will-remain-for-24-hours-on-strike-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः आईएमए सदस्य कल से 24 घंटे तक रहेंगे हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा रहेगी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः आईएमए सदस्य कल से 24 घंटे तक रहेंगे हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा रहेगी बहाल
Sun, 16 Jun 2019 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी आ आया है। आईएमए बनारस शाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया। 17 जून को सुबह छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक वह हड़ताल पर रहेंगे और ओपीडी में मरीज नहीं देखेंगे।
विज्ञापन
आईएमए के अध्यक्ष डॉ भानुशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई आमसभा में पदाधिकारियों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और विरोध का निर्णय लिया। सचिव डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शाखा के आह्वान पर 16 जून तक आईएमए के सभी सदस्य काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। 17 को सभी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
डॉ भानुशंकर पांडेय ने कहा कि अस्पतालों में तोड़फोड़ पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाने की जरूरत है। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही किसी भी मरीज की मौत के बाद विवाद होनेे की स्थिति में डेथ आडिट कराने की मांग की गई।
विज्ञापन