{"_id":"5fce18168ebc3ecf6b04aaa1","slug":"ima-election-results-declared-dr-karthikeya-singh-president-dr-rajeshwar-becomes-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव का परिणाम घोषित, डॉक्टर कार्तिकेय सिंह अध्यक्ष, डॉक्टर राजेश्वर बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव का परिणाम घोषित, डॉक्टर कार्तिकेय सिंह अध्यक्ष, डॉक्टर राजेश्वर बने सचिव
Mon, 07 Dec 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा में डॉक्टर कार्तिकेय सिंह अध्यक्ष निर्वाचित पद पर विजयी हुए, जबकि सचिव पद पर डॉ-राजेश्वर नारायण सिंह, वित्त सचिव डॉक्टर मधु अग्रवाल, सामाजिक सचिव पद पर डॉ. अतुल सिंह निर्वाचित हुए। डॉक्टर अभिषेक सिंह और डॉक्टर विजय गुप्ता संयुक्त सचिव चुने गए।
विज्ञापन
रविवार को हुए मतदान में 1787 मतदाताओं में कुल 878 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह की देखरेख में सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर डॉक्टर कार्तिकेय सिंह को 564 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने 308 मत प्राप्त किया।
विज्ञापन
उधर सचिव पद पर विजयी डॉ आरएन सिंह को 455 मत मिले, जबकि डॉ. एके त्रिपाठी ने 407 मत प्राप्त किए। संयुक्त सचिव के दो पद पर हुए चुनाव में डॉ. अभिषेक सिंह को 407, डॉक्टर विजय को 428 मत मिले। सामाजिक सचिव पद पर डॉक्टर अतुल सिंह 496 और वित्त सचिव पद पर डॉक्टर मधु अग्रवाल 503 मत पाकर निर्वाचित हुई। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर मनीषा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय राय सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन