फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ima

आईएमए चुनाव की तैयारिया तेज

Fri, 16 Oct 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ima
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के चुनाव तिथि की घोषणा होने के बाद से ही सरगर्मी बढ़ गई है। 18 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए तो निर्विरोध निर्वाचन तय है, लेकिन वित्त सचिव, लेखा परीक्षक, संयुक्त सचिव और समाजिक सचिव पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ.अजीत सैगल के देखरेख में जोर शोर से तैयारी चल रही है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है जबकि संयुक्त सचिव, वित्त सचिव, सामाजिक सचिव, लेखा परीक्षक पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिलाधिकारी की अनुमति से 18 अक्टूबर को होने वाले चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इधर चार पदों पर होने वाले चुनाव के लिए जो प्रत्याशी मैदान में हैं उन्होंने अभी से ही अपना एक-एक वोट सहेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed