फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   illegal wine caught from former BSP MLA at azamgarh

पूर्व बसपा विधायक और अब भाजपा नेता के कॉलेज में मिली अवैध शराब, तस्करों ने लगाई आग

Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
illegal wine caught from former BSP MLA at azamgarh
सबूत मिटाने के लिए तस्करों ने कमरों में लगा दी आग - फोटो : amar ujala
पूर्व बसपा विधायक और अब भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ मिश्रा के बंद पड़े महाविद्यालय में गुरुवार की शाम एसपी ग्रामीण ने तीन थानों की पुलिस के साथ छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस दौरान तस्करों ने दूसरे कमरे में रखी शराब सहित अन्य उपकरणों में आग लगा दी। बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया। मौके से पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दिवनिया धर्मशाला गांव निवासी सुरेंद्रनाथ मिश्रा अतरौलिया क्षेत्र से बसपा विधायक रह चुके हैं। इस समय वह भाजपा में हैं। उनके घर से थोड़ी दूरी पर उन्हीं का रामनयन मिश्र स्मारक महाविद्यालय है, जो वर्तमान में बंद है। शराब तस्करों ने इन दिनों इसे अपना अड्डा बना लिया था। वे बाहर से तस्करी कर लाई गई देशी और अंग्रेजी शराब की सप्लाई यहीं से क्षेत्र में करते थे।
विज्ञापन


गुरुवार को एसपी रविशंकर छवि ने एसपी ग्रामीण, एसओजी टीम, सीओ बूढनपुर, अतरौलिया, अहरौला और कप्तानगंज पुलिस के साथ कॉलेज पर छापेमारी की। इस दौरान कालेज के एक कमरे में रखी 40 पेटी से अधिक शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि तस्करों ने अन्य कमरों में रखी शराब सहित अन्य उपकरणों में आग लगा दी। एसपी रविशंकर छवि ने कहा कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई और बड़े चौंकाने वाले मामलों के उजागर होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed