फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   illegal weapon caught from RJD MLA at bihar

बिहारः गया में राजद विधायक के मकान से हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गया Updated Thu, 30 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
illegal weapon caught from RJD MLA at bihar
बरामद हथियार - फोटो : amar ujala
बिहार के गया शहर  के एपी कॉलोनी स्थित गांगो बिगहा मोहल्ले में अतरी की राजद विधायक कुंती देवी के मकान से गुरुवार की दोपहर छापेमारी के दौरान तीन हथियार बरामद हुए। मकान में रह रहे जैकी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की भनक लगने पर दो युवक चहार दिवारी फांदकर भाग निकले।
विज्ञापन


गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ को विधायक के मकान में रह रहे लोगों द्वारा हथियारों की खरीद-ब्रिकी किये जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई। इसमें दो देशी कारबाइन व एक नाइन एमएम की देशी पिस्टल बरामद की गई है।
विज्ञापन


मौके पर ही जैकी को गिरफ्तार किया गया। जैकी परैया थाना क्षेत्र के पचमो गांव का रहने वाला है। पूछताछ में जैकी ने बताया कि भागने वाले युवकों में एक विधायक के बेटे रंजीत यादव का साला पंकज यादव व दूसरा स्थानीय डब्ल्यू यादव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जैकी ने पंकज व डब्ल्यू के साथ हथियारों की खरीद-ब्रिकी करने की बात स्वीकारी है। इस मामले को लेकर रामपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें जैकी कुमार, पंकज यादव व डब्ल्यु यादव को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed