फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal trade of deadly cough syrup is a failure of the government administration.

Varanasi News: जानलेवा कफ सिरप का अवैध व्यापार शासन प्रशासन की नाकामी

Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Illegal trade of deadly cough syrup is a failure of the government administration.
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की रखी मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहर में जानलेवा कफ सिरप का अवैध व्यापार शासन-प्रशासन की नाकामी है। उक्त बातें कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहीं। शनिवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को संबोधित पत्रक उनके प्रतिनिधि एसीपी कैंट को सौंपा। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। नशे का जहरीला कारोबार फल-फूल रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कफ सिरप माफिया पर कार्रवाई नहीं होना बताता है कि इनके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संरक्षण है। कांग्रेसजनों ने पुलिस उपायुक्त को पत्रक सौंपा है और साफ कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य आरोपी और संरक्षकों की तत्काल गिरफ्तारी, नेटवर्क से जुड़ी सभी अवैध संपत्तियों का तत्काल अधिग्रहण/कुर्की, भाजपा नेताओं से जुड़े नामों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच, गोदामों, सप्लाई चेन और वितरकों पर कार्रवाई की मांग। पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक रिपोर्ट जारी की जाए। इस दौरान फसाहत हुसैन बाबू , अशोक सिंह ,लोकेश सिंह, अब्दुल हामिद डोड़े, आनंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article