फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal poppy plants seized in singrauli madhya pradesh

सिंगरौली में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Mon, 05 Mar 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिंगरौली Updated Mon, 05 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal poppy plants seized in singrauli madhya pradesh
पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित सिंगरौली में सोमवार को पोस्ता (अफीम) की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रीवा संभाग के किसी जिले में पकड़ी गई अफीम की यह सबसे बड़ी खेती है।  
विज्ञापन

पुलिस कप्तान विनीत जैन ने सोमवार को दलबल के साथ मनिहारी गांव में छापामारा। इस दौरान करीब एक हेक्टेयर में नौ स्थानों पर अवैध पोस्ता की खेती होने की बात सामने आई। इसकी पुष्टि के बाद नौ मुख्य आरोपियों के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि बरगवां थाना क्षेत्र के 12 लोग बिना अनुमति खेती कर रहे थे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहारी में अवैध अफीम की खेती की पुष्टि कराई गई। इसके बाद छापा मारा गया। इसमें आरोपी बद्री वैश्य, अंजनी वैश्य, संतकुमार वैश्य, रामलल्लू वैश्य, रामललन, रामायण, बसंत लाल, शारदा वैश्य, तीरथ वैश्य के खेतों में पोस्ता के पौधे तैयार पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में नीमच, मंदसौर, रतलाम व झाबुआ के अलावा किसी भी जिले व गांव में अफीम (पोस्ता) खेती की अनुमति शासन से नहीं दी गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि पोस्ता की खेती के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।


उन्हें तस्करी का भी कोई ज्ञान नहीं है और न ही वह नशा आदि से संबंधित कारोबार करते हैं। ग्रामीणों ने भी उनकी बातों का समर्थन किया और बताया कि ये लोग सोंठ आदि बनाने के काम में लाते हैं। एसपी ने गांव वालों की दलील खारिज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed