फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal parking of trucks has shrunk GT Road

ट्रकों की अवैध पार्किंग से सिकुड़ गई जीटी रोड

Wed, 07 Sep 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Wed, 07 Sep 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking of trucks has shrunk GT Road
ट्रकों की अवैध पार्किंग से सिकुड़ गई जीटी रोड
पुराने जीटी रोड पर बौलिया तिराहे से चांदपुर चौराहे के बीच सड़क के फोरलेन होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यहां ठीक से दो लेन भी खाली नहीं बचती। ऐसा ट्रकों की अराजकता के चलते रोजाना लगने वाले जाम के कारण राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों, एंबुलेंस सवार मरीजों और बुजुर्गों को इससे दो-चार होना पड़ रहा है। आए दिन लोग चोटिल भी हो जाते हैं। ट्रकों की अराजकता की सबसे बड़ी वजह ट्रैफिक पुलिस, मंडुवाडीह थाना और आरटीओ की बेपरवाही है। 
विज्ञापन


पुराना जीटी रोड की दोनों पटरियों के साथ ही सड़क पर भी ट्रकों का रेला कभी भी देखा जा सकता है। सड़क घेरकर खड़े रहने वाले ट्रक पूरी ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इस मार्ग से रोजाना एक लाख से अधिक छोटे-बड़े वाहन इलाहाबाद और बिहार की ओर से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की तरफ आते-जाते हैं। बौलिया तिराहा से चांदपुर चौराहा तक जीटी रोड और इसकी दोनों पटरियोें पर ट्रकों की अराजकता से 60 फीट चौड़ी यह सड़क सिकुड़ कर 15 से 20 फीट तक रह जाती है।
विज्ञापन


 ट्रकों की अराजकता यहीं तक सीमित नहीं, चांदपुर चौराहे से मंडुवाडीह थाने की तरफ जाने वाले रास्ते के साथ ही इस इलाके की गलियों में भी ट्रक जहां-तहां खड़े रहते हैं। चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट, मंडुवाडीह, महेशपुर, बौलिया, शिवदासपुर, लहरतारा सहित आसपास के लोगों को इससे रोजाना मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। कुछ यही हाल लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग का भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed