{"_id":"5e1207528ebc3e87e75c217f","slug":"illegal-liquor-factory-busted-under-the-patronage-of-politicians-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में राजनेता के संरक्षण में चल रहे अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में राजनेता के संरक्षण में चल रहे अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़
Sun, 05 Jan 2020 09:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में रखी अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर कोतवाली पुलिस रविवार की देर शाम को सैदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर छापा मारकर भारी मात्रा में देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण, रैपर, शीशी आदि के साथ मकान मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य कई लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
जिनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक ये लोग शराब तैयार करने के बाद उसकी सरकारी देशी शराब के ठेकों पर सप्लाई करते थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कोतवाल फूलपुर केके गुप्ता के मुताबिक सैदपुर गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के मकान में काफी दिनों से अवैध तरीके से शराब बनाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
रविवार की शाम को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर टीम के साथ ओमप्रकाश के घर पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान घर के अंदर बैठकर शराब बना रहे दो अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य कई लोग फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, रैपर, उपकरण, शीशी आदि बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अब तक हुई जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि किसी राजनीतिक व्यक्ति के संरक्षण में यहां शराब बनाई जा रही थी। तैयार माल की सप्लाई क्षेत्र के देशी शराब के ठेकों के अलावा अन्य जगहों पर भी भेजा जाता था। कोतवाल ने बताया कि शराब बनाने का खेल यहां काफी दिनों से चल रहा था। पुलिस तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है।