फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal hospital and apartment built on government land in mahmurganj varanasi

वाराणसी: 80 के दशक में इस तरह किया हेर-फेर, सरकारी जमीन पर बना दिया अस्पताल और अपार्टमेंट

Thu, 06 Feb 2020 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Feb 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal hospital and apartment built on government land in mahmurganj varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

भले ही प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों को लेकर गंभीर है, मगर वाराणसी प्रशासन अपनी जमीनों को भूला पड़ा है। वाराणसी शहर के सबसे समृद्ध इलाके महमूरगंज में सरकारी रिकार्ड में दर्ज बंजर जमीन पर निजी अस्पताल और अपार्टमेंट बना लिया गया।

विज्ञापन


महमूरगंज में करीब सात बीघा जमीन बंजर के रूप में दर्ज है। सरकारी दस्तावेजों में इस पर जिला प्रशासन का मालिकाना हक है। इसके बावजूद जमीन पर कब्जा कर लिया गया और उस पर अपार्टमेंट व अस्पताल का निर्माण कर लिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, फसली तक में महमूरगंज की जमीन दर्ज है। 80 के दशक में सरकारी अधिकारियों की शह पर कब्जा कराया गया। बाकायदा इस जमीन के बैनामे की प्रक्रिया की गई। सबसे अहम बात यह है कि फर्जी कागजों के आधार पर इसे दस्तावेजों में चढ़ाने की कोशिश की गई। मगर, सरकारी दस्तावेजों में बदलाव नहीं हुआ और जमीन का मालिकाना हक सरकार का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण भी हुआ
भूमाफिया ने अफसरों की शह पर सरकारी जमीन पर बनाए गए अस्पताल और अपार्टमेंट तो बनवाया ही, अवैध निर्माण भी कराया गया। वीडीए की ओर से पहले इसके ध्वस्तीकरण आदेश भी पारित किया है। मगर, इसके बाद कार्रवाई नहीं की गई।

एक्टिव नहीं है एंटी भूमाफिया सेल
वाराणसी में शासन की ओर से बनाए गए एंटी भूमाफिया सेल एक्टिव नहीं है। यही कारण है कि टॉप टेन भूमाफिया की सूची तो बनाई, मगर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि महमूरगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा कर निजी अस्पताल और अपार्टमेंट बनाए जाने की जानकारी मिली है। सीआरओ से इसकी जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed