{"_id":"5af86a7d4f1c1bd2408b4fb9","slug":"illegal-english-liquor-seized-to-rice-mill-of-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः भाजपा विधायक के राइस मिल से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः भाजपा विधायक के राइस मिल से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 14 May 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
शराब की पेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एक भाजपा के विधायक राइस मिल से पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। वहीं विधायक प्रतिनिधि ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, विधायक ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से शराब रखवाई गई थी। इसकी शिकायत एसपी संतोष सिंह से की गई है।
चंदौली जिले के चकिया से विधायक शारदा प्रसाद की फत्तेपुर गांव की राइस मिल दस साल से बंद है। इसकी रखवाली गांव का ही चंद्रबली यादव करता है। रविवार की सुबह चंद्रबली दूध लेकर कहीं गया था।
वह लौटकर आया तो देखा कि मिल का गेट और चहारदीवारी टूटी है। परिसर में किसी बड़े वाहन के टायर के निशान भी थे, जो मजदूरों के लिए बने कमरे की तरफ गए थे। वहां 64 पेटी बंद और दो खुली पेटी अंग्रेजी शराब प्लास्टिक से ढ़क कर रखी गई थी।
विज्ञापन
उसने विधायक और उनके प्रतिनिधि को इसकी जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे की सूचना पर पुलिस ने शराब जब्त कर ली। इस मामले में विधायक प्रतिनिधि ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।