फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Illegal english liquor seized to rice mill of BJP MLA

यूपीः भाजपा विधायक के राइस मिल से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद

Mon, 14 May 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 14 May 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Illegal english liquor seized to rice mill of BJP MLA
शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
यूपी में एक भाजपा के विधायक राइस मिल से पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। वहीं विधायक प्रतिनिधि ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, विधायक ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से शराब रखवाई गई थी। इसकी शिकायत एसपी संतोष सिंह से की गई है।
विज्ञापन


चंदौली जिले के चकिया से विधायक शारदा प्रसाद की फत्तेपुर गांव की राइस मिल दस साल से बंद है। इसकी रखवाली गांव का ही चंद्रबली यादव करता है। रविवार की सुबह चंद्रबली दूध लेकर कहीं गया था।
विज्ञापन


वह लौटकर आया तो देखा कि मिल का गेट और चहारदीवारी टूटी है। परिसर में किसी बड़े वाहन के टायर के निशान भी थे, जो मजदूरों के लिए बने कमरे की तरफ गए थे। वहां 64 पेटी बंद और दो खुली पेटी अंग्रेजी शराब प्लास्टिक से ढ़क कर रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने विधायक और उनके प्रतिनिधि को इसकी जानकारी दी। विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे की सूचना पर पुलिस ने शराब जब्त कर ली। इस मामले में विधायक प्रतिनिधि ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed