{"_id":"67bf71c2a2e4d34fe802cb1b","slug":"illegal-arms-recovered-from-passengers-luggage-at-the-airport-varanasi-news-c-20-vns1022-902478-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयरपोर्ट पर यात्री के लगेज से बरामद हुआ अवैध असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयरपोर्ट पर यात्री के लगेज से बरामद हुआ अवैध असलहा
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान से शारजाह जाने वाले यात्री के पास से बुधवार की शाम एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान लगेज से तमंचा बरामद हुआ। एयरलाइंस और सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ के बाद यात्री को बाबतपुर पुलिस चौकी को सौंपा। फूलपुर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आजमगढ़ के सगड़ी जीयनपुर निवासी निवासी मोहम्मद आजम को आई एक्स 133 एयर इंडिया की फ्लाइट से शाम को शारजाह जाना था। एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास और चेक इन बैग की जांच के दौरान मोहम्मद आजम के लगेज से अवैध असलहा बरामद होने पर उसे तुरंत टर्मिनल भवन में ही रोक लिया गया।
काफी पूछताछ के बाद यात्री ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पूछताछ के बाद एयरलाइंस और सीआईएसएफ ने उसे फूलपुर पुलिस को सौंपा। फूलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसे नहीं पता कि कैसे लगेज में तमंचा आ गया।