फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Students receive internships 20,000 to 25,000 rupees placement offers incubation center open

IIT BHU: छात्रों को मिलेगी 20 से 25 हजार की इंटर्नशिप, प्लेसमेंट ऑफर, इंक्यूबेशन सेंटर भी खुलेगा; हुआ एमओयू

Sun, 23 Nov 2025 01:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Nov 2025 01:57 AM IST
सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आईआईटी संस्थान में संयुक्त कार्यशालाएं, सेमिनार, तकनीकी कार्यक्रम कराए जाएंगे। संस्थान के बीटेक, एमटेक और पीएचडी छात्र-छात्राओं को उन्नत अनुसंधान सुविधाओं का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
IIT BHU Students receive internships 20,000 to 25,000 rupees placement offers incubation center open
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू ने फास्ट इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इनोवेशन और ऑटोमोटिव डिजिटल इकोसिस्टम सहित कई इंडस्ट्री के साथ समझौता किया है। एमओयू के तहत छात्रों को 20-25 हजार रुपये भुगतान वाली इंटर्नशिप, औद्योगिक यात्राएं, लाइव प्रोजेक्ट और थिसिस पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) भी मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना भी की जा सकती है। इसे लेकर शनिवार को आईआईटी बीएचयू, एसआरके टेक्ट्रोनिक्स एलएलपी और मैटर मोटर वर्क्स प्रा. लि. अहमदाबाद के साथ एक त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। 
विज्ञापन


यह साझेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स, सामग्री, ईएमएस और संबंधित तकनीकी क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देगी। कंपनियां आईआईटी-बीएचयू के साथ मिलकर उद्योग-स्तरीय परियोजनाओं और प्रशिक्षण को सुनिश्चित करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे छात्र
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा यह सहयोग एकेडमिक उत्कृष्टता और औद्योगिक जरूरतों के बीच एक मजबूत पुल का निर्माण करेगा और छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए भारत के निर्माण और मोबिलिटी क्षेत्र को आगे बढ़ाएगा। यह एमओयू संस्था के उस निरंतर प्रयास को बेहतर करता है जिसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना और उद्योग को शीर्ष स्तर की प्रतिभा और अनुसंधान के लिए सपोर्ट देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed