फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT Student Parliament election in doubt on

आईआईटी में छात्र संसद चुनाव पर संशय

Thu, 31 Mar 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 31 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
IIT Student Parliament election in doubt on
आईआईटी बीएचयू
आईआईटी बीएचयू में नौ अप्रैल को होने वाले छात्र संसद चुनाव पर संशय उत्पन्न हो गया है। चुनाव की अधिसूचना के अनुसार 21 मार्च को नामांकन हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक किसी ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया। होली के अवकाश और छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं इसकी मुख्य वजहें मानी जा रही हैं। ऐसे में तय तिथि पर मतदान आखिर कैसे हो पाएगा।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक अधिकार देते हुए आईआईटी बीएचयू में पिछले साल से छात्र संसद चुनाव कराया जा रहा है। संस्थान में छात्रों का प्रतिनिधित्व हो, आईआईटी की सीनेट में भी उनकी भूमिका हो, इस लिहाज से छात्र संसद का गठन किया गया था। पहली छात्र संसद का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही 15 मार्च को दूसरे सत्र के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। 21 मार्च को नामांकन, 27 मार्च को नामांकन वापसी, 29 मार्च को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने के साथ ही नौ अप्रैल को मतदान की तिथियां तय की गई थीं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एके झा ने बताया कि पिछले दिनों होली की छुट्टियां पड़ गईं और अब परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसके चलते नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में नौ अप्रैल को वोटिंग होगी, इस पर संशय है। संभवत: चुनाव की अधिसूचना फिर से जारी करनी पड़े। हालांकि मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 5233 मतदाता 67 छात्र सांसदों को चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed