{"_id":"5e1ef2fc8ebc3e4b2c33dc27","slug":"iit-bhu-work-with-transport-ministry-delhi-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्रालय और आईआईटी बीएचयू साथ मिल कर करेंगे काम, दोनों ने करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्रालय और आईआईटी बीएचयू साथ मिल कर करेंगे काम, दोनों ने करार
Wed, 15 Jan 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Jan 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : file
आईआईटी बीएचयू अब राजमार्गों के विकास, सुरक्षा एवं संचालन में अहम भूमिका निभाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 11 से 17 जनवरी तक 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन और महानिदेशक(सड़क विकास) एवं विशेष सचिव आईके पांडेय ने समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जनरल (रि.) डॉ वीके सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, राजमार्ग क्षेत्र में नई तकनीक और नवाचार पेश करने के लिए उद्योग-अकादमिक संपर्क के सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना चाहता है। ताकि संस्थान में राजमार्ग से संबंधित विषय पर अपने शोध को आगे बढ़ाने के लिए शोध छात्रों के बीच और रुचि बढ़ सके। मंत्रालय ने संस्थान में इस बारे में 'ऑनरेरी चेयर' स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने आगे बताया कि संस्थान और भारतीय शिक्षाविद एक साथ राजमार्ग सुरक्षा विकास परियोजना के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक प्रभावों से संबंधित अध्ययन करेंगे।