फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   iit bhu will study the effect of climate change at solar energy

क्लाइमेट चेंज का सोलर एनर्जी पर क्या पड़ रहा असर, दुनिया को बताएगा बीएचयू

Fri, 28 Apr 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Apr 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
iit bhu will study the effect of climate change at solar energy
आईआईटी बीएचयू में जल्द स्थापित किया जाएगा सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज - फोटो : file photo(iit bhu)
आईआईटी बीएचयू रिन्यूएबल एनर्जी पर पड़ने वाले जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन करेगा। जलवायु परिवर्तन का सौर, वायु, बायो मास, जियो थर्मल, वेव एनर्जी समेत महासागर ऊष्मा पर क्या असर पड़ रहा है, इसका अध्ययन यहां के विशेषज्ञ करेंगे।
विज्ञापन


साल भर के अध्ययन के बाद इसकी रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र को सौंपी जाएगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसका जिम्मा आईआईटी बीएचयू को सौंपा है। इसके लिए जल्द आईआईटी बीएचयू में सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज की स्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक मुद्दा बन चुका है। यूनाइटेड नेशंस फोरम फॉर क्लाइमेट चेंज इस पर शोध और अध्ययन कर रही है। इसके लिए अब तक दो अध्ययन हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अब तीसरा नेशनल कम्यूनिकेशन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अध्ययन के लिए मंत्रालय ने आईआईटी बीएचयू को चुना है। आईआईटी बीएचयू के सेंटर फॉर रिन्यूएबल एनर्जी के समन्वयक प्रो. एसके शुक्ला ने इस अध्ययन के लिए सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज का प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेज दिया है। 

प्रो. शुक्ला ने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी पर जलवायु परिवर्तन का क्या असर पड़ रहा है, ये अध्ययन करना है। इस अध्ययन में 2020, 2030, 2050 और 2100 में जलवायु परिवर्तन का क्या असर होगा, इसके पूर्वानुमान पर रिपोर्ट तैयार करनी है।


देश के छह क्लाइमेटिक जोन के अनुसार हमें अध्ययन व शोध करना होगा। इसके लिए हमें देश भर के मौसम विभाग से आंकड़ा एकत्र करना होगा। हमारे रिपोर्ट के अनुसार ही संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed