फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Varanasi gets first place big achievement in Shell Eco Marathon

आईआईटी बीएचयू को पहला स्थान: शैल इको मैराथन में मिली बड़ी उपलब्धि, 8250 यूएस डालर का मिला पुरस्कार

Fri, 09 Jul 2021 03:14 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 09 Jul 2021 03:14 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू की ऑटोमोबाइल रिसर्च टीम एवरेरा को शैली ईको मैराथन में पहला स्थान मिला है। वर्चुअल तकनीकी निरीक्षण में भी टीम को पहला स्थान मिला है।

 

विज्ञापन
IIT BHU Varanasi gets first place big achievement in Shell Eco Marathon
एवरेरा कार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की ऑटोमोबाइल रिसर्च टीम एवरेरा को शैली ईको मैराथन में पहला स्थान मिला है। दुनियाभर के 50 देशों की 235 टीमों में आईआईटी बीएचयू की टीम को इसके लिए 8250 यूएस डालर की पुरस्कार राशि भी मिली है।

विज्ञापन


टीम के मेंटर और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अमितेश कुमार ने बताया कि अनुसंधान,विकास, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल में छात्र टीमों का परीक्षण करने के लिए ही इस मैराथन का आयोजन वैश्विक स्तर पर कराया जाता है। वर्ष 2021 के सीजन में आईआईटी बीएचयू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्चुअल तकनीकी निरीक्षण में भी टीम को पहला स्थान मिला है जिससे यह साबित हुआ है कि शहरी अवधारणा वाहन ऑटोमेटिक उद्योग मानकों के अनुरूप है। इसके अलावा ऑटोनामस प्रोग्रामिंग कंपटीशन में भी टीम के शानदार प्रदर्शन और व्हीकल डिजाइन, इंजीनियरिंग सिमुलेशन प्रैक्टिस और ड्राइवर सेफ्टी के लिए वर्चुअल ऑफ ट्रैक अवॉर्ड्स ने टीम को वर्चुअल लीग टेबल में पहली रैंक दिलाई है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन की खासियत

आईआईटी बीएचयू टीम द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक वाहन की खासियत है कि यह कार्बन एवरेरा फाइबर बॉडी के साथ अत्यधिक वायु गतिकीय, एर्गोनोमिक और कुशल है, जो चालक की सुरक्षा की गारंटी के लिए उच्च शक्ति से वजन अनुपात के साथ बेहद हल्का बनाता है। टीम ने वाहन के वजन को कम करने और इसकी सीमा बढ़ाने के लिए अपने वाहन, मोटर और बैटरी सिमुलेशन के कुशल निर्माण को शामिल किया।

कोरोना काल में भी जारी रहा टीम का काम

कोरोना काल में भी टीम ने बेहतर काम किया है। शहरी-अवधारणा वाहन शिवाय 1.0 को अत्यंत सटीकता के साथ विकसित किया। आईआईटी (बीएचयू) के छात्रों की टीम हिमांशु साहू, स्नेहल, शुभम यादव, अभय अग्रवाल, शशांक कुमार, ऋषभ सिंह, स्वीकार बांठिया, तेजस चवाण, शशांक मदेशिया, सुश्रुत मिर्जापुरे, रोहन नेमाडे और विकास गोयल की कड़ी मेहनत ने इस सफलता का मार्ग प्रशस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed