{"_id":"5c07c3b1bdec22417d629b5e","slug":"iit-bhu-three-students-gets-package-of-more-than-one-crore-in-campus-placement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमैंट, तीन छात्रों को मिला 1.52 करोड़ के पैकेज का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमैंट, तीन छात्रों को मिला 1.52 करोड़ के पैकेज का ऑफर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में एक दिसंबर से शुरू हुआ कैंपस प्लेसमेंट इस बार नए रिकार्ड की ओर बढ़ रहा है। चार दिन के अंदर चार छात्रों को विदेश में करोड़ों के पैकेज के चार ऑफर मिले हैं। इस प्लेसमेंट मेले में चार दिन में आईं 144 कंपनियों ने छात्रों को 678 नौकरियों के ऑफर दिए। मंगलवार को यूएस की एक कंपनी ने तीन छात्रों को 1.52 करोड़ रुपये के तीन ऑफर दिए।
इससे पहले भी यूएस की ही एक कंपनी ने एक छात्र को 1.06 करोड़ रुपये की नौकरी ऑफर कर चुकी थी। इस वर्ष होने वाली प्लेसमेंट का ऐसा जबरदस्त दौर रहा कि आईआईटी बीएचयू के चार विभागों के शत-प्रतिशत छात्रों का चयन कंपनियों ने कर लिया।
माइक्रोसाफ्ट, अल्फांसो, एप्पल, गूगल, टॉवर, सैमसंग, फ्लिपकार्ट, अमेजन, सिप्ला, सेल्सफोर्स, सैमसंग बंगलोर, पेटीएम, सैप लैब्स, एक्यूआर कैपिटल, हेडआउट, मंत्रा, जेपीएमसी टेक, ओरेकल, सेल्सफोर्स आदि कंपनियों ने छात्रों को जॉब ऑफर कीं।