{"_id":"65af6d3527a85318dd0cc7e5","slug":"iit-bhu-students-met-sp-chief-akhilesh-yadav-regarding-case-of-molestation-of-girl-student-in-iit-bhu-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: विधानसभा में उठेगा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: विधानसभा में उठेगा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले छात्र
Tue, 23 Jan 2024 03:15 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:15 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला विधानसभा में उठाने की बात सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में मिलने पहुंचे छात्रों से कही। छात्रों ने सपा मुखिया से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के मुद्दे को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा में उठाएंगे। साथ ही घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी में हुई देरी और आंदोलन कर रहे छात्रों पर संगीन धाराओं में लगाए गए फर्जी मुकदमे हटाने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव से मिलेंगे। लखनऊ में सोमवार को बीएचयू के छात्रों से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने छात्रों को यह भरोसा दिलाया है कि विधानसभा में सरकार से इस पर जवाब भी मांगेंगे।
विज्ञापन
छात्रों ने 1 नवंबर की आधी रात बाद आईआईटी बीएचयू परिसर में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के दो महीने बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होने, कुछ लोगों द्वारा सरंक्षण देने के साथ ही बीएचयू परिसर में दिव्यांग छात्रा के साथ छेड़खानी सहित अन्य घटनाओं के बारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री को बताया।
विज्ञापन
एनएसयूआई बीएचयू इकाई के पूर्व अध्यक्ष राणा रोहित के नेतृत्व में मिलने गए छात्रों में आईआईटी बीएचयू छात्र भी शामिल रहे। राणा रोहित ने बताया कि सोमवार की रात में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करीब घंटे भर तक चली बातचीत में विश्वविद्यालय परिसर के हॉस्टल में ओबीसी आरक्षण का पालन न होने, नेट फेलोशिप में वृद्धि न होने, महिला सुरक्षा सहित छात्रों के अन्य समस्याओं को भी बताया गया। साथ ही उसको इंडिया गठबंधन के मैनिफेस्टो में शामिल करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
दो दिन पहले आरोपियों लगा था गैंगस्टर
आईआईटी-बीएचयू की बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र की तहरीर के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी 31 दिसंबर 2023 से जिला जेल में बंद हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बीते 17 जनवरी को पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।