फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT-BHU Student molestation Case Statement of Second Investigating Officer Recorded in Varanasi

Varanasi: आईआईटी बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे विवेचक का बयान दर्ज, 19 मई को अगली सुनवाई

Tue, 12 May 2026 11:19 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 11:19 AM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे विवेचक ने कोर्ट में अपना मुख्य बयान दर्ज कराया। बाद में आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ताओं ने जिरह की।

विज्ञापन
IIT-BHU Student molestation Case Statement of Second Investigating Officer Recorded in Varanasi
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सोमवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुनवाई हुई। इस मामले के दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा ने कोर्ट में अपना मुख्य बयान दर्ज कराया। बाद में आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ताओं ने जिरह की। जिरह जारी रखते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 मई की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने बयान दर्ज कराया। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस मामले में विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव का बयान पहले ही दर्ज हो चुका है। अब दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा की गवाही कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed