{"_id":"6927fe2ce70f2d3b58069a79","slug":"iit-bhu-student-molestation-case-hearing-will-be-held-on-december-4-in-varanasi-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोस्त से हुई जिरह, चार दिसंबर को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोस्त से हुई जिरह, चार दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
Thu, 27 Nov 2025 01:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:01 PM IST
सार
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई चार दिसंबर को होगी। मामले में बुधवार को छात्रा के दोस्त से जिरह हुई।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फास्ट ट्रैक प्रथम के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में बुधवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई हुई। आरोपी आनंद चौहान की ओर से अधिवक्ता ने छात्रा के दोस्त से जिरह की। अदालत ने मामले की सुनवाई की तिथि चार दिसंबर तय की है। इससे पहले आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ताओं ने जिरह की थी।
विज्ञापन
अभियोजन के मुताबिक, दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी परिसर में छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम सामने आया था। पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाया और आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। अब मामले की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन