{"_id":"61a7b8facd2f244378214dd2","slug":"iit-bhu-student-gets-two-crores-in-campus-placement-package-received","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कैंपस प्लेसमेंट में पहले ही दिन आईआईटी बीएचयू के छात्र को मिला दो करोड़ का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कैंपस प्लेसमेंट में पहले ही दिन आईआईटी बीएचयू के छात्र को मिला दो करोड़ का पैकेज
Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में मंगलवार आधी रात से शुरू कैंपस प्लेसमेंट में शामिल छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पोर्टल भी तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
iit bhu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में मंगलवार आधी रात से शुरू कैंपस प्लेसमेंट के तहत बुधवार को पहले दिन ही एक छात्र को 2.05 करोड़ रुपये का ऑफर मिला। यूनाइटेड स्टेट की एक कंपनी की ओर से दिया गया यह ऑफर इस साल का अब तक का सर्वाधिक पैकेज है।
विज्ञापन
इधर, राजपूताना हॉस्टल में कैंपस प्लेसमेंट को लेकर रात भर चहल पहल अधिक रही। यहां जो छात्र कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हो रहे थे, उनकी मदद के लिए अन्य छात्र भी यहां मौजूद रहे। हर कोई कैंपस प्लेसमेंट को लेकर बहुत उत्साहित दिख रहा था।
विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट में शामिल छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पोर्टल भी तैयार कराया गया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट से जुड़ी हर जानकारी मिल रही हैं। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण समाप्त होने तक 55 कंपनियों ने विभिन्न छात्रों को 232 ऑफर लेटर दिए। इसमें औसतन 32.89 लाख सालाना और न्यूनतम 12 लाख रुपये का सालाना का पैकेज मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
संस्थान से हुए हैं 1243 पंजीकरण
कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल संस्थान से 1243 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम, टॉटा, माइक्रॉन, ओराकल, माइक्रोसाफ्ट आदि कंपनियां भाग ले रही हैं। इससे पहले 66 कंपनियों ने इंटर्नशिप के दौरान ही बीटेक तृतीय वर्ष और आईडीडी चतुर्थ वर्ष के कुल 241 छात्र-छात्राओं को अपने यहां प्री प्लेसमेंट ऑफर किया।