फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU student get job on 2.2 crores package in varanasi

IIT BHU: गणित के छात्र को AI कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बड़ा 2.20 करोड़ का पैकेज, 1552 को मिली जॉब

Tue, 04 Feb 2025 02:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

IIT BHU Placement : आईआईटी बीएचयू में एक छात्र को 2.2 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। वहीं कुल 1,128 प्लेसमेंट ऑफर और 424 इंटर्नशिप ऑफर मिले हैं।  
 

विज्ञापन
IIT BHU student get job on 2.2 crores package in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में गणित के छात्र को सालाना 2.20 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला है। ये ऑफर एआई सेक्टर में काम करने वाली कंपनी डाटाब्रिक्स ने दिया है। आईआईटी के प्लेसमेंट इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है। इस बार एक और छात्र को 1.65 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। तीन साल पहले यानी शैक्षिक सत्र 2021-22 में एक छात्र को 2.15 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू ने मंगलवार को 2024-25 के प्लेसमेंट का ब्योरा जारी किया है। निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने बताया कि 350 कंपनियों ने 1552 छात्र और छात्राओं को जॉब ऑफर दिया है। सालाना औसत वेतन पैकेज 22.79 लाख रुपये है। इस बार प्लेसमेंट इतिहास के सभी रिकॉर्ड को टूटे हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2021-22 में 2.15 करोड़, 2023-24 में 1.68 करोड़ और 2022-23 में 1.20 करोड़ का वेतन पैकेज मिला था, लेकिन इस बार गणित के छात्र को 2.20 करोड़ का पैकेज मिला है, जो अब तक का सबसे बड़ा है। डाटाब्रिक्स ने गणित के छात्र को इंटरनेशनल कैटेगरी में ऑफर दिया है। एक और छात्र को बेहतरीन वेतन पैकेज ऑफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी, और मिलेंगे जॉब ऑफर

प्लेसमेंट में आईटी, कंसल्टिंग, वित्त और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियों की भागीदारी सबसे ज्यादा देखी गई है। प्रमुख नियोक्ताओं में गूगल, टीसीएस, वॉल्वो, माइक्रोसॉफ्ट, गोल्डमैन सैक्स, टाटा स्टील, टीवीएस मोटर्स, टाटा महिंद्रा, रोबस्ट, गेल, आदित्य बिड़ला केमिकल, फोन पे, मारुति सुजुकी, जिंदल स्टील और क्वालकॉम आदि शामिल हैं। संस्थान में प्लेसमेंट सेल के कोआर्डिनेटर प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 2012 में आईआईटी बनने के बाद अब तक सबसे बड़ा वेतन पैकेज मिला है। प्लेसमेंट की प्रक्रिया अभी चल रही है। आगे भी कई ऑफर्स आएंगे।

इंडस्ट्रीज की जरूरतों के अनुसार तैयार हो रहे टेक्नोक्रेट्स

निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा से बड़ी कंपनियां आकर्षित हुई हैं। शैक्षणिक और शोध का वातावरण भी कंपनियों को पसंद आ रहा है। इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार ही टेक्नोक्रेट्स तैयार किए जा रहे हैं। इस कारण नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां अच्छा जॉब और इंटर्नशिप का ऑफर दे रही हैं। छात्राें का औसत पैकेज भी बढ़ रहा है। जल्द ही प्लेमसेंट में और उपलब्धियां मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed