{"_id":"674d8b91bd4e3a0e1304def2","slug":"iit-bhu-recruitment-of-young-scientists-started-know-last-date-for-registration-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू: 16 युवा वैज्ञानिकों की होगी भर्ती, 70 हजार तक सैलरी; जॉब के लिए आवेदन का 20 दिसंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू: 16 युवा वैज्ञानिकों की होगी भर्ती, 70 हजार तक सैलरी; जॉब के लिए आवेदन का 20 दिसंबर तक मौका
Mon, 02 Dec 2024 03:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:57 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में 16 युवा वैज्ञानिकों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर इन वैज्ञानिकों द्वारा वरुणा नदी की रिचार्ज साइट के लिए हाइड्रोलॉजिकल मॉडल तैयार कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू ने इस साल मिले अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए युवा वैज्ञानिकों की भर्ती शुरू कर दी है। गंगा-वरुणा और वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े कामों के लिए 16 युवा वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की भर्तियां होंगी। इनकी अधिकतम सैलरी 70 हजार रुपये तक होगी। इसमें शहर के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वरुणा नदी के जीर्णोद्धार और गंगा के स्मार्ट लैब के लिए पोस्ट डॉक्टोरल फेलो (पीडीएफ) और युवा वैज्ञानिकों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
वरुणा नदी की रिचार्ज साइट के लिए हाइड्रोलॉजिकल मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने तीन पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इसमें 50 हजार सैलरी पर रिसर्च एसोसिएट, 37 हजार में जूनियर रिसर्च फेलो और 20 हजार वेतन के प्रोजेक्ट असिस्टेंट की भर्ती की जाएगी। इस जॉब के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। आईआईटी बीएचयू की वेबसाइट पर डिटेल देखी जा सकती है।
विज्ञापन
गंगा सफाई के प्रोजेक्ट में आठ पदों पर भर्ती
गंगा सफाई के प्रोजेक्ट पर आठ पदों पर भर्तियां होंगी। गंगा और अन्य नदियों की स्वच्छता के लिए बनने वाले स्मार्ट लैब प्रोजेक्ट के लिए पांच वैकेंसी है। वेतन 18 हजार से 70 हजार रुपये के बीच होगा। इसमें एक यंग प्रोफेशनल, रिसर्च एसोसिएट, जेआरएफ, प्रोजेक्ट असिस्टेंट और साइंटिफिक एडमिनिस्ट्रेटिव पद पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर है। वहीं, स्मार्ट लैब के तहत गंगा में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग विभाग तीन पदों पर भर्ती कर रहा है। रिसर्च एसोसिएट को 67 हजार रुपये, जेआरएफ को 37 हजार और प्रोजेक्ट असिस्टेंट को 22 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पोस्ट डॉक्टोरल फेलो की भर्ती
केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर की एक पोस्ट पर भर्ती होगी। वेतन 30 हजार रुपये होगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने के लिए केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में ही रिसर्च एसोसिएट पोस्ट पर पोस्ट डॉक्टोरल फेलो (पीडीएफ) कराया जाएगा। इनका वेतन 60 हजार रुपये होगा। लंबी दूरी की कम्युनिकेशन डिवाइस के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग में 48 हजार के वेतनमान पर प्रोजेक्ट एसोसिएट का रिक्रूटमेंट होना है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पोस्ट डॉक्टोरल फेलो की भर्ती
केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर की एक पोस्ट पर भर्ती होगी। वेतन 30 हजार रुपये होगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने के लिए केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में ही रिसर्च एसोसिएट पोस्ट पर पोस्ट डॉक्टोरल फेलो (पीडीएफ) कराया जाएगा। इनका वेतन 60 हजार रुपये होगा। लंबी दूरी की कम्युनिकेशन डिवाइस के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग में 48 हजार के वेतनमान पर प्रोजेक्ट एसोसिएट का रिक्रूटमेंट होना है।