फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU ranked 9th in CS cutoff rank in counseling of JEE Advanced candidates

JEE Advanced 2025: आईआईटी बीएचयू सीएस के कटऑफ रैंक में 9वें स्थान पर, सबसे पसंदीदा चॉयस बना कंप्यूटर साइंस

Fri, 27 Jun 2025 02:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Jun 2025 02:22 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में जेईई एडवांस्ड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग में दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी हो गया है। सीएस के कटऑफ रैंक में आईआईटी बीएचयू 9वें स्थान पर आ गया है। 

विज्ञापन
IIT BHU ranked 9th in CS cutoff rank in counseling of JEE Advanced candidates
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई एडवांस्ड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग में दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी हो गया है। सभी 14 ब्रांच के लिए अलग-अलग कोटा में सीटों का आवंटन कर दिया गया है। सीएस यानी कि कंप्यूटर साइंस दोबारा सबसे पसंदीदा चॉयस बन गया है। वहीं कटऑफ रैंक में 14 आईआईटी को पछाड़कर आईआईटी बीएचयू ने नौवां स्थान प्राप्त कर लिया है।

विज्ञापन


हालांकि पहले राउंड में छठा स्थान था। दूसरे राउंड में कंप्यूटर साइंस का जनरल कटेगरी में ओपनिंग कटऑफ रैंक 734 से शुरू हुआ और 1352 रैंक पर बंद हुआ। जबकि पहले राउंड में ओपनिंग रैंक 704 और क्लोजिंग रैंक 1350 थी। ऐसे में न्यूनतम कटऑफ में 30 रैंक और अधिकतम कटऑफ रैंक दो पायदान ऊपर चढ़ा।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में दूसरा सर्वश्रेष्ठ कटऑफ रैंक वाला विषय रहा गणित और कंप्यूटिंग। 1461 से लेकर 1842 तक काउंसिलिंग हुई। तीसरा सबसे प्रिय विषय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और चौथा बेहतर स्ट्रीम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग रहा। ये दो ऐसे ब्रांच रहे, जिनका कटऑफ रैंक पहले और दूसरे राउंड में एक समान ही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Polytechnic Admission 2025: पांच चरणों में पूरी की जाएगी पॉलिटेक्निक की काउंसिलिंग, यहां करना होगा पंजीकरण

दोनों राउंड में इलेक्ट्रॉनिक्स में 1956 से लेकर 2500 तक कटऑफ रैंक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 2343 से लेकर 3493 रैंक तक गया है। दोनों राउंड में 13 ब्रांच के ओपनिंग रैंक में 100 से ज्यादा का फर्क नहीं था, मगर बायो केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में सबसे बड़ा फासला देखने को मिला।  

इसमें पहले राउंड में 8880 रैंक से लेकर 11652 रैंक तक काउंसिलिंग हुई थी, जबकि दूसरे राउंड में ओपनिंग रैंक से 2500 ऊपर 11001 से काउंसिलिंग शुरू हुई और 11771 तक गई। अब जोसा काउंसिलिंग के तहत कुल छह राउंड में तक दाखिला होगा।

आईआईटी बीएचयू में रैंक वार सीटों के आवंटन का विवरण.....

विषय             दूसरा राउंड             पहला राउंड
कंप्यूटर साइंस  734-1352 704-1350
गणित और कंप्यूटिंग  1461-1842 1461- 1838
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग   1956-2500 1956-2500
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  2343-3493 2343-3493
मैकेनिकल इंजीनियरिंग  4411-6662 4397-6525
इंजीनियरिंग फिजिक्स  5457-7471 5457-7447
सिविल इंजीनियरिंग   7201-9404 7201-9145
मटेरियल इंजीनियरिंग   7517-9976 7517-9911
मेटलर्जिकल   8214-10411 8214-10304
बायो केमिकल 11001-11771 8880-11652
खनन इंजीनियरिंग   10253-12942 10253-12572
सिरेमिक इंजीनियरिंग  10551-12208 10357-12017
फार्मास्यूटिकल   11300-13225 11300-12976
आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग   18430-19141 18075-19019


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed