Polytechnic Admission 2025: पांच चरणों में पूरी की जाएगी पॉलिटेक्निक की काउंसिलिंग, यहां करना होगा पंजीकरण
Polytechnic Admission 2025: पॉलिटेक्निक की काउंसिलिंग आज से शुरू हुई है। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
विस्तार
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक में शुक्रवार से काउंसिलिंग शुरू हुई। एडमिशन के लिए काउंसिलिंग कुल 5 चरणों में पूरी की जाएगी। राउंड 1 के लिए काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से स्टार्ट कर दिए गए जो 2 जुलाई तक जारी रहेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से पंजीकरण करके दाखिला ले सकेंगे।
जिले में 3263 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर को सेंटर बनाया गया है। यहां पर हेल्प डेस्क बनी है, किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी हो तो वह सेंटर पर जा सकते है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: दुष्कर्म पीड़िता और उसके बच्चे के साथ आरोपी के लिए गए सैंपल, डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया
जिले में कुल 45 पॉलिटेक्निक संस्थान संचालित हैं, जिनमें एक राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सुंदरपुर, और पिंडरा में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान है। इसके अलावा जिले में 43 निजी पॉलिटेक्निक संस्थान संचालित हैं। काउंसिलिंग में छात्रों को सीट फ्लोट, फ्रीज करने के लिए 3000 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
इसके साथ ही सीट को एक्सेप्ट करने के लिए 250 रुपये शुल्क अलग से देना होगा अर्थात अभ्यर्थी को 3250 रुपये जमा करना होगा। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सेंटर खुला है। कोई परेशानी होने पर अभ्यर्थी आ सकते है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.