फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU News: IIT BHU team won Bajaj Torque Challenge

IIT BHU News:आईआईटी बीएचयू की टीम ने जीता बजाज टॉर्क चैलेंज

Sat, 23 Mar 2024 05:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
IIT BHU News: IIT BHU team won Bajaj Torque Challenge
आईआईटी बीएचयू की टीम ने बजाज टॉर्क चैलेंज में जीत दर्ज की है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग आईडीडी चतुर्थ वर्ष के छात्र शुभ खंडेलवाल, प्रथमेश बालसिंगराव अधव और जयनिल नीरव शेठ की टीम को 2024 का विजेता घोषित किया गया है। इसमें टीम को तीन लाख रुपये पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

बजाज ऑटो द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता करीब दो माह पहले शुरू हुई। यहां छात्रों ने एक कठिन चयन प्रक्रिया में अपना कौशल दिखाया। इसमें क्विज राउंड, उसके बाद एक सिमुलेशन राउंड और उसकी प्रस्तुति शामिल थी। इन राउंड में टीम के अनुकरणीय प्रदर्शन ने उन्हें सभी आईआईटी, आईआईएससी और एनआईटी सहित 29 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के बीच शीर्ष 14 टीमों में स्थान दिलाया। बजाज टॉर्क चैलेंज 2024 का ग्रैंड फिनाले 14 और 15 मार्च 2024 को पुणे में बजाज ऑटो मुख्यालय में आयोजित किया गया था। टीम को ''ई20 ईंधन के लिए दोपहिया पावरट्रेन को अपनाने, इसकी चुनौतियों और अवसरों'' पर केंद्रित एक केस स्टडी का सामना करना पड़ा। अपने अभिनव समाधानों और व्यापक प्रस्तुति के साथ, आईआईटी (बीएचयू) टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed